Lucknow News : किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

UPT | प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता

Sep 02, 2024 17:37

किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो कार्यकर्ताओं सहित पैदल मार्च के लिए पार्टी कार्यालय से निकले तभी कुछ दूरी पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कंगना के खिलाफ नारेबाजी की।

Lucknow News : भाजपा सांसद कंगना रनौत के किसानों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता एकत्र होने लगे थे, कंगना के अमर्यादित बयान को लेकर किसान कार्यकर्ताओं में रोष नजर आया।

​​​​​​पार्टी कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने रोका
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो कार्यकर्ताओं सहित पैदल मार्च के लिए पार्टी कार्यालय से निकले तभी कुछ दूरी पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कंगना के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर धक्का मुक्की और झड़प हुई। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर इको गार्डन धरना स्थल ले गई।

अशोक कमांडो के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा कि कंगना रनौत बददिमाग है। भाजपा को उसे संसद में नहीं पहुंचाना चाहिए था। कंगना किसानों को बलात्कारी और हत्यारा कह रही है। भाजपा को कंगना पर एक्शन लेना चाहिए। कंगना रनौत का बयान निंदनीय और आमर्यादित है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अपने ऐसे बददिमाग नेताओं सांसदों का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा किसान आंदोलन में साढ़े सात सौ किसानों की मौत हो गई। भाजपा किसानों को कभी खालिस्तानी, कभी पाकिस्तानी, कभी आतंकवादी और अब हत्यारा और बलात्कारी बता रही है, भाजपा किसान विरोधी है।

विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी रही शामिल
आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि कंगना रनौत जैसी महिला को संसद में नहीं पहुंचना चाहिए। जिसे देश के बारे में कुछ पता ही नहीं है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए देश के अन्नदाताओं की बड़ी आबादी पर वह अमर्यादित बयानबाजी कर रही है। इससे पहले भाजपा नेत्री प्रज्ञा साध्वी भी अमर्यादित बयानबाजी कर चुकी है, भाजपा शीर्ष नेतृत्व अपने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई न कर उनके बयानों को मौन स्वीकृति देता रहता है जो देश समाज के लिए अच्छा नहीं है।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश व जिला इकाई ने किया प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या प्रभारी संजीव निगम, किसान प्रकोष्ठ से प्रदेश महासचिव नीरज छोकर, प्रदेश संगठन मंत्री राम गुप्ता, ईरम रिजवी जिला अध्यक्ष लखनऊ, अरविंद उपाध्याय पूर्वांचल प्रभारी, रंजना तिवारी, इस्मा जहीर पश्चिमी प्रांत प्रभारी, परवेज चौधरी बुंदेलखंड प्रभारी, लखनऊ जिलाधक्ष गोविंद कुमार, अर्चना गौतम, राम उजागिर, कौशल शर्मा, नितिन शर्मा, कैप्टन विजेंद्र चौधरी, कल्याण सिंह, फौजी सत्येंद्र कुमार सर्वेंद्र, फौजी हरपाल सिंह, संजीव बालियान, जसवीर मलिक, हुकम सिंह प्रधान जिलाध्यक्ष बुलंदशहर मौजूद रहे।
 

Also Read