आप सांसद संजय सिंह ने बहराइच हिंसा पर सरकार को लपेटा : बोले- चुनाव हारने के बाद झगड़े और भड़का रही भाजपा

UPT | Sanjay Singh AAP

Oct 17, 2024 13:41

बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा के बाद जहां एक तरफ कई खुलासे हो रहे है वहीं विपक्ष भी अब सरकार और प्रशासन पर हमलवार नज़र आने लगा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मामले पर सरकार को ही लपेट लिया है।

Lucknow News : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बहराइच हिंसा पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के दावों को गलत करार दिया। संजय सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान संजय सिंह ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए।

बहराइच हिंसा पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा 
मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता बार-बार दावा करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अच्छी है। लेकिन, बहराइच और देवरिया की घटनाएं इसके विपरीत बताती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव हारने के बाद झगड़े और भड़काने का काम कर रही है। 



विकास के मुद्दों को किया जा रहा नजरअंदाज 
उन्होंने राज्य सरकार पर विकास के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि स्कूल, अस्पताल, सड़क की इन लोगों को इनकी चिंता नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिससे वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। सांप्रदायिक तनाव पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान, जो भी नफरत फैलाने का काम करे, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था सुधारने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

आप का सदस्यता अभियान होगा शुरू
आम आदमी पार्टी के भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि 4 नवंबर से पूरे उत्तर प्रदेश में एक बड़ा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी हर तीन महीने में लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन करेगी।
 

Also Read