काम की खबर : NCR में चल रहीं 86 पैसेंजर ट्रेनों को मिलेगी पुरानी पहचान, नंबर के आगे से हटेगा जीरो

UPT | ट्रेन

Jun 08, 2024 07:09

ट्रेनों में किराया तो पैसेंजर का ही लिया जाने लगा, लेकिन नंबर के आगे से जीरो नहीं हटाया था। हालांकि, अब एक जुलाई से यह जीरो भी हट जाएगा। एक जुलाई से यह सभी ट्रेनें नए नंबर से संचालित होंगी।

Lucknow News : करोना काल में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल में बदल दिया था। साथ ही बहुत सी ट्रेनों को अपग्रेड भी कर दिया था। जिसके चलते उनके न्यूमतम किराया 10 से बढ़कर 30 रुपये कर दिया था। इस साल फरवरी में रेलवे ने इन ट्रेनों का स्टेट्स एक्सप्रेस से हटाकर फिर पैसेंजर कर दिया था। लेकिन, अब इन ट्रेनों को उनकी पुरानी पहचान मिलेगी। 

86 ट्रेनों के मिलेगी पुरानी पहचान
उत्तर मध्य रेलवे जोन में स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों को उनकी पुरानी पहचान मिलेगी। एक जुलाई से रेलवे की नई समय सारिणी में एनसीआर जोन में चल रहीं प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज स्पेशल समेत 86 ट्रेनें एक बार फिर से वापस पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित होंगी। जिससे उनके नंबर के आगे लगा जीरो भी हट जाएगा। जीरो हटने के बाद ये 86 ट्रेनें स्पेशल नहीं रह जाएंगी।

किराये में नहीं होगी कोई तब्दीली
इन ट्रेनों में किराया तो पैसेंजर का ही लिया जाने लगा, लेकिन नंबर के आगे से जीरो नहीं हटाया था। हालांकि, अब एक जुलाई से यह जीरो भी हट जाएगा। एक जुलाई से यह सभी ट्रेनें नए नंबर से संचालित होंगी।

इन प्रमुख ट्रेनों के नंबर से हटाया गया है जीरो नंबर
  • 04101 -54101 - प्रयागराज संगम- कानपुर अनवरगंज
  • 04102 -54102- कानपुर अनवरगंज- प्रयागराज संगम
  • 01823 - 51813 - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- लखनऊ
  • 01824 - 51814 - लखनऊ- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
  • 04117 - 51817 - खजुराहो-ललितपुर
  • 04118 - 51818 - ललितपुर-खजुराहो
  • 01821 - 51821 -महोबा - खजुराहो
  • 01822 - 51822 - खजुराहो - महोबा
  • 01861 - 51861- ऐट- कोंच
  • 01862 - 51862 - कोंच -ऐट
  • 01883 - 51883 - बीना-ग्वालियर
  • 01884 - 51884 - ग्वालियर-बीना
  • 01887 - 51887 -ग्वालियर-इटावा
  • 01888 - 51888 - इटावा -ग्वालियर
  • 01913 - 51901 -आगरा फोर्ट- एटा
  • 01914 - 51902 - एटा-आगरा फोर्ट
  • 01917 - 51905 - फ़र्रुखाबाद- टूंडला
  • 01918 - 51906 - टूंडला- फ़र्रुखाबाद
  • 04171 - 51971 - मथुरा- अलवर
  • 04172 - 51972 - अलवर-मथुरा
  • 04153 - 54153 -रायबरेली-कानपुर
  • 04154 - 54154 -कानपुर-रायबरेली
  • 04159 - 64603 -कानपुर-इटावा
  • 04160 - 64604 -इटावा -कानपुर
  • 01809 - 64613 -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांदा
  • 01810 - 64614 - बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
  • 01911 - 64619 - ईदगाह आगरा जं.- बांदीकुई जं.
  • 01912 - 64620 - बांदीकुई जं. -ईदगाह आगरा जं.

Also Read