चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई : फिरोजाबाद के एडीएम और सीओ तत्काल प्रभाव से हटाए गए

UPT | Lucknow News

May 27, 2024 19:48

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटा दिया है। इन अधिकारियों के खिलाफ चुनाव के दौरान अनियमितताओं की...

Lucknow News : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटा दिया है। इन अधिकारियों के खिलाफ चुनाव के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। वहीं यह कार्रवाई मतगणना से ठीक पहले की गई है।

ये अधिकारी हटाए गए 
निलंबित किए गए अधिकारियों में फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और एक सीओ (चुनाव अधिकारी) शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इन दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया, "हमारे पास फिरोजाबाद के एडीएम और एक सीओ के खिलाफ कुछ शिकायतें आईं थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद चुनाव आयोग ने इन दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है। शीघ्र ही इन पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी।"

मतगणना से पहले कार्रवाई 
आपको बता दें कि फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में 7 मई को मतदान हुआ था। ईएम अभिषेक सिंह और सीओ के खिलाफ मतदान के दौरान अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि आचार संहिता के दौरान किसी भी अधिकारी के तबादले का अधिकार केवल चुनाव आयोग को है। मौजूदा समय में पूरे देश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव चल रहा है। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा, जबकि वोटों की गिनती चार जून को की जाएगी।

Also Read