Lucknow News : अवैध निर्माण के खिलाफ LDA एक्शन में, अकबर नगर में ध्वस्त किया जा रहा अतिक्रमण

UPT | अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई

Jun 10, 2024 12:43

लखनऊ के अकबर नगर में सोमवार को 1100 घरों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। एलडीए के अधिकारी पुलिस बल और दर्जनों जेसीबी के साथ अकबर नगर पहुंचे और उन अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की जो ध्वस्तीकरण के...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अतिक्रमण हटाओ अभियान को एक बार फिर तेज कर दिया गया है। अब एक बार फिर कुकरैल नदी की जमीन पर बसे अवैध मकानों पर LDA का बुलडोजर गरजा। अकबर नगर में करोड़ों की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। अवैध निर्माण हटाने गया दस्ता सोमवार सुबह 7 बजे से ही कार्रवाई में लग गया है। इलाके से कॉमर्शियल कब्जा पहले ही हटाया जा चुका है। आज कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आए मकानों को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान लोगों में गुस्सा भी है। 

मौके पर मौजूद हैं अधिकारी
एलडीए अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी और लखनऊ नगर निगम आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। इस कार्रवाई के चलते पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है। अधिकारी  बुलडोजर चलाने वाली टीम को गाइड भी कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पल-पल की निगरानी के लिए सड़कों और गलियों में 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। 
  दो शिफ्टों में चलेगा अभियान
बता दें कि एक दिन पहले ही एलडीए अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया था कि सोमवार से दो पालियो में ध्वस्तीकरण का काम शुरू होगा। इसके लिए 10 जेसीबी, 6 पोकलैंड और 12 डंपर तैनात किए गए हैं तथा सुरक्षा बलों की 10 कंपनियों की मांग की गई। जून की गर्मी को देखते हुए कार्य दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक ध्वस्तीकरण का काम करेगी।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
अकबर नगर में रहने वालों को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। यहां पहले भी व्यावसायिक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। तीन महीने बाद फिर से इलाके में कार्रवाई की जा रही है। अकबर नगर प्रथम और द्वितीय में करीब 1100 रिहायशी अवैध निर्माण हैं और सौ से ज्यादा शोरूम भी बन गए हैं।

Also Read