उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : सभी आरोपियों को किया जाएगा शिक्षा माफिया घोषित

UPT | पेपर लीक मामला

Apr 15, 2024 11:32

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक बड़ी खबर आ रही है। इस कांड में शामिल सभी 9 आरोपियों को शिक्षा माफिया घोषित किया जायेगा। इस मामले में...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सभी आरोपियों को शिक्षा माफिया घोषित किया जाएगा। सभी 9 आरोपियों को शिक्षा माफिया घोषित किया जायेगा। थाने स्तर से सभी आरोपियों की निगरानी हो सकेगी। सभी 9 आरोपियों को शिक्षा माफिया घोषित करने की शासन स्तर से तैयारी चल रही है। एसटीएफ ने सभी आरोपियों का ब्यौरा मांगा है। 

STF और पुलिस खंगाल रही आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा
इस मामले पर अब UP STF भी एक्शन मोड में आ गई है। सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड मामले में  सभी आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा STF और पुलिस खंगाल रही है। ईडी को ब्यौरा देकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर पड़ताल होगी। सभी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। गिरफ्तार सिंडिकेट पूरे देश में पेपर आउट कराने में सक्रिय था।
ये भी पढ़ेंः- पेपर रद्द होने के बाद पहली गिरफ्तारी, व्हाट्सएप पर सिपाही भर्ती का उत्तर भेजने वाला दबोचा

बता दें कि  उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को यूपी की योगी सरकार गंभीरता से लेती आई है। पेपर लीक मामले में अब तक डेढ़ हजार शिकायतें भी मिल चुकी हैं। जिसके बाद कथित पेपर लीक मामले को लेकर जांच के आदेश दिए गए थे। जांच के लिए टीम का गठन किया गया था।

Also Read