Lucknow News : डॉ. सूर्यकांत ने छात्र-छात्राओं को बताई अंगदान की महता, भ्रांतियां की दूर

UPT | डॉ. सूर्यकांत भातखंडे विवि के छात्र-छात्राओं को अंगदान की महत्ता बताते हुए।

Aug 01, 2024 16:37

डॉ. सूर्यकांत ने छात्र-छात्राओं को अंगदान के विषय में जानकारी देते हुए उसकी महत्ता को समझाया और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया।

Lucknow News : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने छात्र-छात्राओं को अंगदान की महत्ता को समझाया। मौका था बृहस्पतिवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के सुजान सभागार में आयोजित अंगदान “प्रतिज्ञा अभियान' कार्यक्रम का।

अंगदान से जुड़ी भ्रांतियां की दूर
डॉ. सूर्यकांत ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अंगदान के विषय में जानकारी देते हुए उसकी महत्ता को समझाया और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि एक अंग दाता अंग दान के जरिए कई लोगों की जान बचा सकता है। अक्सर लोगों को लगता है कि अंगदान करने से शरीर बिगड़ जाता है। यह सही नही हैं क्योंकि यह नियमित रूप से होने वाली सर्जरी की तरह होता है और अंगों को इसी तरह से हटाया जाता है। अंगों को हटाने की प्रक्रिया गरिमा व सम्मान के साथ पूरी की जाती है और सर्जरी के निशान को अच्छे से कवर किया जाता है।  

बुजुर्ग भी कर सकते हैं अंगदान
डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि प्रचलित धारणा के विपरीत बुजुर्ग भी अच्छे अंगदाता हो सकते हैं। उम्र केवल एक नंबर है। अगर आप चिकित्सा की शर्तें पूरी करते हैं तो आप अंगदान कर सकते हैं। इससे पहले विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने तुलसी का पौधा भेंट कर डॉ. सूर्यकांत का स्वागत किया।

Also Read