भाजयुमो ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला : मठाधीश-माफिया बयान पर भड़के कार्यकर्ता

UPT | भाजयुमो ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला।

Sep 15, 2024 01:57

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलट चौक पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मठाधीश और माफिया को एक समान बताने वाले अखिलेश यादव ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है।

Lucknow News : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलट चौक पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मठाधीश और माफिया को एक समान बताने वाले अखिलेश यादव ने हिन्दू धर्म का अपमान किया है। इस बयान से बाद यह साबित हो गया है कि यूपी में संगठित अपराधों के पीछे सफेदपोश लोग कौन हैं।

अखिलेश यादव का बयान निंदनीय 
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त दीक्षित ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान बेहद निंदनीय है। उन्हें मठाधीश और माफिया में अंतर नहीं मालूम है। उनके इस बयान के पीछे की क्रोनोलॉली समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। बीते दिनों आइएनडीआइए गठबंधन के नेता राहुल गांधी ने भी संसद में हिन्दुओं को हिंसक बताया था। अखिलेश यादव भी ऐसा ही कर रहे हैं। 

सपा मुखिया ने भगवा का किया अपमान
भाजयुमो नेता ने कहा अखिलेश यादव के बयान के बाद अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाने की यादें ताजा हो गई हैं। वह चाहते तो व्यक्तिगत एक मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर सकते थे। लेकिन उन्होंने भगवा पर हमला किया है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में हिम्मत है तो हिन्दू धर्म का अपमान करने वाले और देश-दुनिया में आतंकी घटनाओं में शामिल उस धर्म के धर्मगुरूओं के बारे में ऐसी टिप्पणी करके दिखाएं। ऐसा करने पर अखिलेश को उनकी हैसियत पता चल जाएगी। 

Also Read