Lucknow News : महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

UPT | महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

Aug 14, 2024 00:07

कांग्रेस की महिला कार्यकताओं ने मंगलवार को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय से विधानभवन का घेराव करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

Short Highlights
  • पुलिस ने हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा
  • भाजपा सरकार को बताया जुमलेबाज
Lucknow News : कांग्रेस की महिला कार्यकताओं ने मंगलवार को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय से विधानभवन का घेराव करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। नाराज महिलाएं सड़क पर बैठकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। पुलिस के समझाने पर भी प्रदर्शनकारी महिलाएं नहीं मानीं। पुलिस से काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद महिलाओं को हिरासत में लेकर गाड़ियों से ईको गार्डन भेज दिया गया।

बेटी पढ़ाओ और बचाओ का नारा जुमला
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने महिला आरक्षण कानून में पिछड़ा वर्ग को शामिल करने और महालक्ष्मी योजना लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बेटी पढ़ाओ और बचाओ का नारा जुमला सा​बित हो रहा है। बेटियां न पढ़ पा रही हैं, और न ही सुरक्षित हैंं। उन्होंने कहा कि यूपी में लगातार महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। उन्नाव, हाथरस समेत कई ऐसे जनपद हैं, जहां महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए हैं। पीड़ित महिलाओं की कही भी सुनवाई नहीं हो रही है। हाल ही में सीएम आवास के सामने खुद को आग के हवाले करने वाली पीड़ित महिला ने दम तोड़ दिया। न्याय नहीं मिलने पर उसने ऐसा कदम उठाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि यह सरकार संविधान विरोधी है। बेरोजगारी चरम पर है। इस वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां आत्महत्या कर रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। 

Also Read