Lucknow News : विवाहिता के अंतिम संस्कार में विवाद, हत्या-आत्महत्या की जांच करने में जुटी पुलिस

फ़ाइल फोटो | ज्योति

Jun 17, 2024 20:44

लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांटा करौंदी गांव में ज्योति नामक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Short Highlights
  • निगोहा में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में उठे सवाल
  • सुसराल और मायके पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
Lucknow News : राजधानी लखनऊ में पारिवारिक कलह की वजह से विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसके बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर मायके वालों और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांटा करौंदी गांव में ज्योति नामक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद उसका शव गांव लेकर आया गया, जहां ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया।

मायके वालों पर लगाया मारपीट का आरोप
मृतक महिला का शव जब पोस्टमार्टम के बाद कांटा करौंदी गांव पहुंचा, तब मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट की नौबत आ गई। ससुराल पक्ष की तरफ से मृतक महिला के देवर ने मायके वालों पर तोड़फोड़, मारपीट और घर से जेवर चुराने की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। वहीं दूसरी तरफ मायके वालों ने भी ससुराल पक्ष के खिलाफ बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस कर रही जांच 
मृतक महिला के अंतिम संस्कार के दौरान हुए विवाद की सूचना मिलने पर निगोहा थाने से पहुंची। पुलिस ने विवाद को शांत कराय। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार हो पाया। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Also Read