हरदोई में अवैध बस संचालन पर कार्रवाई : तीन डबल डेकर बसें सीज, सीओ ने चलाया अभियान

UPT | डग्गामार डबल डेकर बस

Oct 17, 2024 01:06

हरदोई जिले में अवैध बस संचालन की समस्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप तीन डबल डेकर बसों को जब्त किया गया।

Short Highlights
  • सीओ के नेतृत्व में चलाए गए  अभियान से अवैध बस संचालकों में हड़कंप मचा  
  • अभियान ने अवैध बस संचालकों में भय का माहौल पैदा कर दिया है
  • कई चालक अपनी बसों को छिपाने के लिए इधर-उधर भाग गए 
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में डग्गामार वाहनों का धड़ल्ले से संचालन किया जा रहा है। बुधवार को डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चला, जिसमे 3 बसों को पकड़ा गया है। ये बसे जनपद के कस्बों से सवारियां भरकर देश की राजधानी दिल्ली जा रही थी।

पुलिस ने तीन डबल डेकर बसों को पकड़ा
सीओ शाहबाद अनुज मिश्रा ने डग्गामार बसों के विरुद्ध अभियान चलाया। जिससे रोड पर चलने वाली अवैध बसों के चालकों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक की गई जांच के बाद तीन बसें अवैध रूप से रोड पर चलती हुई पकड़ ली गई। जिन्हें थाने ले जाकर सीज कर दिया गया।


आरटीओ व पुलिस नहीं दे रही ध्यान
हरदोई के शाहाबाद, पिहानी, जमुरा, टुर्मुकी समेत आसपास के कस्बों और गांव से प्रतिदिन दर्जनों डबल डेकर बसें अवैध रूप से संचालित होती हैं और यात्रियों को लेकर दिल्ली तक बेरोक टोक आती जाती हैं। ये बसें थानों के सामने से भी प्रतिदिन गुजरती हैं। इसके बावजूद संबंधित थाने की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती हैं। आए दिन दुर्घटना भी घटित होती रहती हैं। इसके बावजूद आरटीओ और पुलिस को ध्यान नहीं देती है। 

सीओ ने चलाया अभियान
यही कारण है बिना किसी डर के लिए बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। सीओ ने अवैध रूप से संचालित इन बसों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया और तीन बसों को कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया। सीओ की इस कार्रवाई से डग्गामार बसों के चालकों में हडकम्प मच गया है और कई बस चालक अपनी बस लेकर इधर-उधर खिसक लिए।

Also Read