हरदोई में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला : 13 अक्टूबर से था गायब, परिजनों में कोहराम

UPT | घटनास्थल पर जमा परिजन

Oct 17, 2024 13:33

कोतवाली पिहानी क्षेत्र के बूढ़ागांव में एक युवक का शव पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। युवक घर से लापता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Short Highlights
  • बूढ़ा गांव निवासी प्रबल प्रताप सिंह 13 अक्टूबर से घर से लापता था।
  • परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल रहा था।
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में कई दिन से लापता एक युवक का शव पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता मिला है। घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिवार को मिली उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

परिवार में मचा कोहराम 
कोतवाली पिहानी इलाके बूढ़ागांव में एक युवक का शव पेड़ में गमछे के सहारे लटकता मिला। युवक घर से लापता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बारीकी से तमाम पहलुओं की जांच कर रही है वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।


13 अक्टूबर से लापता था 
बूढ़ा गांव निवासी प्रबल प्रताप सिंह 13 अक्टूबर से घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। गुरुवार को बूढ़ागांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बरमहौला गांव जाने वाले मार्ग किनारे खड़े एक जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता देखा गया। शव दो तीन दिन पुराना लग रहा था। लोग कयास लगा रहे थे कि शायद 13 को ही वह फंदे पर झूल गया था।

मां-बाप का था इकलौता बेटा 
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मां बाप का इकलौता बेटा था। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Also Read