एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर भारतीय टीम का कब्जा : सीएम योगी ने कहा- अद्भुत-असाधारण और अतुल्य जीत

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई।

Sep 18, 2024 01:45

भारतीय टीम ने मंगलवार को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

Lucknow News : भारतीय टीम ने मंगलवार को एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम योगी ने भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय को अदभुत, असाधारण और अतुल्य बताया है।

ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित
सीएम योगी ने एक्स पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, 'अद्भुत, असाधारण, अतुल्य..., भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित है। इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का अभिनंदन। नव इतिहास गढ़ते रहें...जय हिंद।" 
भारतीय टीम ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया। चीन ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और उससे पहली ही बार में शिकस्त मिली है। 

Also Read