Hardoi News : झील में मछली पकड़ने गए चाचा भतीजे की डूबकर मौत, 12 घंटे बाद मिला भतीजे का शव

UPT | झील में डूब कर चाचा भतीजे की मौत

Sep 19, 2024 10:15

शाहपुर हरैया गांव में पुलिया के पास मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल के पास चाचा-भतीजा झील में डूब गए। लगभग साढ़े तीन घंटे की खोजबीन के बाद चाचा का शव और 12 घंटे की मशक्कत के बाद भतीजे का शव बरामद किया गया। दोनों शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Short Highlights
  • मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरैया गांव का मामला
  • रेस्क्यू के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरैया गांव में पुलिया के पास मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल के पास चाचा-भतीजा झील में डूब गए। लगभग साढ़े तीन घंटे की खोजबीन के बाद चाचा का शव और 12 घंटे की मशक्कत के बाद भतीजे का शव बरामद किया गया। दोनों शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

झील में मछली पकड़ने गए थे चाचा भतीजे 
शाहपुर हरैया निवासी 40 वर्षीय राम निवास खेती-किसानी करते थे। उनके 14 वर्षीय भतीजे आदेश, गंगा में बढ़े पानी की वजह से झील में भरे पानी में फंस गए। गंगा में पानी बढ़ने से झील में भी पानी भर गया है, जिससे वहां मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसने की घटना हुई। मंगलवार दोपहर राम निवास और आदेश गांव में पुलिया के पास जाल देखने गए थे। इसी दौरान दोनों झील में डूब गए।

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव 
घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ लोग उन्हें खाना देने पहुंचे। राम निवास का शव झील से बाहर निकाला गया। आदेश का भी शव काफी खोजबीन के बाद में बरामद हुआ। राम निवास के परिवार में पत्नी मीना और तीन बच्चे हैं। आदेश जफरपुर मढिया गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए दिया है।

Also Read