पूर्व केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय बने भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी : छह सह चुनाव अधिकारी भी नियुक्त

UPT | पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Oct 19, 2024 16:41

यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

Lucknow News : यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा छह सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व सांसद डॉ के लक्ष्मण की तरफ से शनिवार को प्रदेश चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की लिस्ट जारी की गयी। लिस्ट के मुताबिक, हरीश कुमार सिंह, अनिल चौधरी, रंजना उपाध्याय, मुकुट बिहारी, कमलेश कुमार और राजेंद्र तिवारी सह चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं।

चंदौली सीट से हारे थे महेंद्र नाथ पांडे
भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में महेंद्र नाथ पांडेय को यूपी की चंदौली सीट से उम्मीदवार बनाया था। वह लगातार तीसरे बार भाजपा को इस सीट पर कड़े संघर्ष के बाद हार का सामना करना पड़ा था। यहां पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे वीरेंद्र सिंह ने महेंद्र नाथ पांडेय को 21565 मतों के अंतर से हरा दिया था।



23 नवंबर को आएंगे नीतीजे
चुनाव आयोग ने यूपी में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव का 15 अक्टूबर को एलान कर दिया था। मतदान  13 नवंबर को मतदान और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी ने कमर कस ली है। 10 में से एक सीट अयोध्या की मिल्कीपुर पर चुनाव का एलान नहीं हुआ है। 

मिल्कीपुर सीट पर इसलिए नहीं हो रहा उपचुनाव
साल 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा प्रत्याशी बाबा गोरखनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की थी। उन्होंने विधायक चुने गए अवधेश प्रसाद के चुनावी हलफनामे पर सवाल उठाए थे और उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी। गोरखनाथ ने याचिका दाखिल कर अवधेश प्रसाद के नामांकन को रद्द किए जाने की गुहार लगाई थी। याचिका लंबित होने के कारण चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की थी।

यूपी की इन 9 सीटों पर होना है चुनाव
यूपी की जिन 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है। उनमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है। इन सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे।
 

Also Read