लखनऊ में आग का कहर : चलती बस से कूदे यात्री, सिविल कोर्ट में हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग

UPT | सिविल कोर्ट और चलती बस में लगी आग

Jul 03, 2024 16:39

लखनऊ में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगी गई। पहली घटना में एक चलती बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना पड़ा। दूसरी घटना सिविल कोर्ट परिसर में हुई...

Lucknow News : लखनऊ में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगी गई। पहली घटना में एक चलती बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदना पड़ा। दूसरी घटना सिविल कोर्ट परिसर में हुई, जहां वकीलों के कई चैंबर आग की लपटों में घिर गए।

चलती बस में लगी आग
बस की घटना शहर के व्यस्त इलाके चौक में हुई। बुधवार दोपहर लखनऊ कबाबी के सामने चरक हॉस्पिटल के पास से CNG बस में गुजर रही थी, तभी यात्रियों से भरी एक बस अचानक धू-धू करके जलने लगी। चालक ने जैसे ही धुएं की गंध महसूस की, उसने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूदने लगे। कुछ यात्री जो पीछे की सीटों पर बैठे थे, उन्हें बाहर निकलने में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा।
  शॉक एब्जॉर्बर टूटकर नीचे गिरे
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जल्द ही मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। हालांकि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, गनीमत रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। रोडवेज अधिकारी ने बताया कि बस पुरानी थी। अचानक शॉक एब्जॉर्बर टूटकर नीचे गिर गया। इसकी रगड़ से आग लग गई। इससे पहिया क्षतिग्रस्त हो गया।  
 

#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में आग लग गई।

(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/l20TSg7pcQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2024 वकीलों के चैंबर जले
दूसरी ओर, शहर के पुराने सिविल कोर्ट परिसर में भी आग लगने की खबर ने सभी को चौंका दिया। बुधवार सुबह सात बजे यहां वकीलों के कई चैंबर आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पांच चैंबर जलकर राख हो गए। इस घटना ने न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। वकील और कोर्ट कर्मचारी अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग संभवत शार्ट सर्किट से लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जलकर नष्ट
स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। कई महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज और फाइलें जलकर नष्ट हो गईं, जिससे न्यायिक कार्यवाही पर असर पड़ने की आशंका है।

अधिकारियों ने दिए गहन जांच के आदेश 
इन दोनों घटनाओं ने लखनऊ प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों ने इन घटनाओं की गहन जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Also Read