कांग्रेसियों का मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पर नहीं थम रहा गुस्सा : अब NSUI के कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पोती कालिख

UPT | दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

Oct 17, 2024 15:11

योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस पर कांग्रेसी नेता भड़क गए और दिनेश प्रताप सिंह के पीछे पड़ गए।

Lucknow News : देश में दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनावों की घोषणा से सियासी हलचल बढ़ गई है। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर तीखे हमले भी करने लगे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता दिनेश प्रताप सिंह पर हमलावर बने हुए हैं। पार्टी की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंत्री की तस्वीर पर कालिख पोतकर विरोध प्रदर्शन किया।

दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए बीते दिनों सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस पर कांग्रेसी नेता भड़क गए और दिनेश प्रताप सिंह के पीछे पड़ गए। बुधवार को उनके घर पर कुछ कांग्रेसियों ने कालिख पोत दी और दरवाजे पर चोर बेईमान लिखकर जमकर नारेबाजी की।

 

प्रियंका गांधी के पक्ष में लगाए नारे
इसके बाद गुरुवार को भी कांग्रेसियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शहर के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज चौराहे पर पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिनेश प्रताप की तस्वीर पर कालिख पोतकर नारेबाजी की। बीच सड़क पर उतरकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिनेश प्रताप सिंह को ललकारा और अपनी नेता प्रियंका गांधी के पक्ष में नारे लगाए। 

​मंत्री के आवास पर सख्त हुई सुरक्षा
नाराज छात्र नेताओं ने दिनेश प्रताप सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान पुलिस ने सभी को पकड़कर वहां से हटा दिया। दूसरी तरफ दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ बढ़ता गुस्सा देख उनके आवास पर पुलिस बढ़ा दी गई है। बुधवार को आवास के मुख्य गेट पर नेम प्लेट पर कालिख पोते जाने के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 

Also Read