कृषि निर्यात राज्यमंत्री ने दी जानकारी : राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास

UPT | मंत्री नितिन गडकरी

Feb 11, 2024 12:43

उद्यान मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार एवं केंद्रीय मंत्री ने रायबरेली के लिए राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के विकास के लिये  केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रायबरेली रिंग रोड फेज-2...

Short Highlights
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्य को शुरू किया है।
Raebareli News : प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को रायबरेली की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शिलान्यास किया जाएगा।

रायबरेली के लिए राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात
उद्यान मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार एवं केंद्रीय मंत्री ने रायबरेली के लिए राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के विकास के लिये केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रायबरेली रिंग रोड फेज-2, रायबरेली-अयोध्या धाम, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग के पराग डेयरी से आईटीआई मोड़ तक एलिवेटेड सड़क, सई नदी का पुल और फिरोजगांधी चौराहे से राजघाट तक बहुत सुन्दर आकर्षक डिवाइडरयुक्त सड़क की कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति करना रायबरेलीवासियों के लिये गर्व की बात है।

उल्लेखनीय है कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्य को शुरू किया है। इसी क्रम में रायबरेलीवासियों को विभिन्न योजनाओं तथा परियोजनाओं की सौगात मिल रही है।

Also Read