Raebareli News : आवारा जानवर की वजह से चली गई बाइक सवार की जान

UPT | लालगंज कोतवाली के बोर्ड की तस्वीर

Mar 03, 2024 09:36

मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा एक युवक सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Raebareli : आवारा छुट्टा जानवर किसानों के लिए तो परेशानी का सबब बने ही हुए हैं साथ ही सड़क हादसों का भी एक बड़ा कारण बन चुके हैं। ताजा मामले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार गांव के पास एक बाइक सवार युवक आवारा जानवर की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामे के लिये अस्पताल में रखा है।

जानकारी के मुताबिक, सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और बगल से जा रहे ट्रक से टकरा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवारजनों को सूचना दे दी गई। बताया जा रहा है मृतक सुशील कुमार लालगंज कोतवाली के पूरे देवकली मजरे ऐहार गांव का रहने वाला था। सुशील कुमार किसी काम से शहर आया था। घर वापिस आते समय वह हादसे का शिकार हो गया।

Also Read