Lucknow News :  राष्ट्रीय लोकदल के छात्र नेता विश्वविद्यालयों में पहुंचा रहे चौधरी चरण सिंह से जुड़ी हुई जानकारियां 

UPT | छात्रों को दी गईं चौधरी चरण सिंह पर लिखी किताबें

Mar 20, 2024 18:24

किसानों के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बारे में जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जाएगी। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय लोकदल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से की है।

Lucknow News : किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) को भारत रत्न देने के बाद राष्ट्रीय लोक दल ने उनके छात्र जीवन से लेकर जीवन के अंतिम दिनों तक के सफर को लोगों तक पहुंचाने के लिए पहल शुरू की। विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच जाकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के छात्र नेता चौधरी चरण सिंह और उनकी लिखी हुई पुस्तकों के बारे में दे रहे जानकारी।

मेरठ विश्वविद्यालय में होगा कार्यक्रम का समापन
उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट अमन पांडे ने उत्तर प्रदेश टाइम्स (Uttar Pradesh Times) से बात करते हुए बताया कि किसानों के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के बाद से राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में जाकर चौधरी चरण सिंह के बारे में जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जाएगी। इसकी शुरुआत लखनऊ विश्वविद्यालय से की गई है। वहीं इस कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह मेरठ विश्वविद्यालय में किया जाएगा।

किसान आंदोलन करें लेकिन उग्र न हों 
अमन पांडे ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में काम किया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके कुछ समस्याएं हैं जिन्हें लेकर किसान आंदोलनरत है। यह किसानों को भी समझना पड़ेगा कि वह आंदोलन तो करें लेकिन उग्र न हों जिससे उन्हें वह अन्य किसी को भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Also Read