रायबरेली न्यूज : दहशतगर्दो ने टोल प्लाजा पर असलहा लेकर जमकर मचाया तांडव

UPT | टोल प्लाजा पर तांडव करते बदमाश।

Feb 20, 2024 19:41

हाथ में तमंचा लिए दबंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। और जांच पड़ताल में जुट गई। टोल प्लाजा पर दबंगों ने फायरिंग भी की…

Rae Bareli News: दहशतगर्दों ने टोल प्लाजा पर जमकर तांडव किया। असलहा लेकर टोल प्लाजा पर दबंग घूमते दिखाई दिए। जिससे टोल प्लाजा पर अफरी तफरी का माहौल भी दिखाई दिया। हाथ में तमंचा लिए दबंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। और जांच पड़ताल में जुट गई। सूत्रों की माने तो टोल प्लाजा पर दबंगों ने फायरिंग भी की लेकिन अभी तक घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। तांडव का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पूरा मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया टोल प्लाजा का बताया जा रहा है।

Also Read