Bakrid 2024 : लखनऊ में इन रास्तों पर गुजरने से करें परहेज, यहां देखें रूट डायवर्जन

UPT | रूट डायवर्जन

Jun 16, 2024 21:57

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के चलते सोमवार को लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर के 24 से ज्यादा रास्तों पर यह व्यवसथा लागू की गई है।

Short Highlights
  • डालीगंज रेलवे क्रांसिंग तिराहा से पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाएगा यातायात
  • डालीगंज चौराहा से जाने वाले वाहन टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाएंगे
Lucknow News: ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। शहर की सभी मस्जिदों में सुबह करीब 6 बजे से नमाज अदा की जायेगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने और लोगों को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए करीब 25 से अधिक जगहों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। सुबह छह बजे से लागू हुआ डायवर्जन नमाज समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस, एम्बुलेंस और शव वाहन समेत अन्य को निकलवाएगी।

इन रास्तों पर बदला रहेगा यातायात
  • डालीगंज रेलवे क्रांसिंग तिराहा से पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से निरालानगर होते हुए आईटी चौराहे की ओर जाएगा।
  • पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर यातायात नहीं आएगा। यह यातायात पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्का पुल से होकर जाएगा।
  • हरदोई रोड और बालागंज चौराहा से आने वाले बड़े वाहन और रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएंगी। यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से दाहिने होकर चौक चौराहा और मेडिकल कालेज चौराहा की ओर जाएगा।
  • कोनेश्वर चौराहा से सामान्य यातायात घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा या नया पक्का पुल होकर जाएगा।
  • घंटाघर और नीबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएगा। यह यातायात कोनेश्वर तिराहा या नया पक्का पुल होकर जाएगा।
  • चौक चौराहा से सामान्य यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे की ओर नहीं जाएगा, बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा और मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा होकर जाएगा।
  • चरक चौराहा से यातायात फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज होकर नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।
  • कन्वेशन सेंटर तिराहा से यातायात पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मेडिकल कॉलेज या डालीगंज पुल, आईटी चौराहा होकर जाएगा।
  • डालीगंज पुल चौराहा से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साइकिल पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाएंगे। यह यातायात आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया अलीगंज होकर जाएगा।
  • शाहमीना तिराहा से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएंगी। यह यातायात शाहमीना तिराहा से मेडिकल कॉलेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • एवररेडी तिराहा से मिल एरिया की ओर कोई भी बड़े वाहन और कमर्शियल वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन मवैया ओवरब्रिज और लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  • मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन राजाजीपुरम या एवररेडी तिराहा, मवैया होकर जा सकेंगे।
  • बुलाकी अड्डा तिराहा से सामान्य यातायात लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। यह वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम या मिल एरिया, एवररेडी तिराहा, मवैया होकर जा सकेंगे।
  • लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा से ऐशबाग ईदगाह की तरफ नमाजियों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवररेडी, मवैया या तुलसीदास मार्ग, बाजारखाला होकर जाएंगे।
  • नाका से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जाएंगे। यह यातायात रकाबगंज पुल और नत्था, मवैया होकर जा सकेगा।
  • यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नमाजियों के वाहनों के अतिरिक्त सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह वाहन रकाबगंज पुल या नक्खास होकर जाएगा।
  • नमाजियों को छोड़कर सामान्य यातायात यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जाएगा। यह यातायात यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर होकर जा सकेगा।
  • रकाबगंज पुल चौराहा से सामान्य यातायात नक्खास, यहियागंज नहीं जाएगा। यह यातायात नाका, मेडिकल कॉलेज होकर जाएगा।
  • ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर, राजेंद्र नगर होकर जाएगा।
  • राजेंद्र नगर चौराहा से यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मोतीनगर होते हुए जाएगा।
  • बाबूलाल हलवाई और मास्टर कन्हैया लाल रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। यह यातायात बाबूलाल हलवाई चौराहा से दाहिने और बाएँ मोड़ दिया जाएगा।
  • कपूर मोर्टस तिराहा की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह यातायात बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर जाएगा।
  • शहीद उधम सिंह द्वार तिराहा से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग ईदगाह के पीछे से होकर जाएगा।
  • एसएन मिश्रा द्वार तिराहा से किसी भी वाहन को ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह बाबूलाल हलवाई चौराहा या ऐशबाग ईदगाह के पीछे से होकर जाएगा।
  • ऐशबाग ईदगाह तिराहा से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज और पुल के नीचे से होकर जाएगा।
  • ट्रैफिक संबंधित किसी भी समस्या के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Also Read