ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख हारा कांस्टेबल : वीडियो जारी कर आत्महत्या की दी चेतावनी, अधिकारियों से मांगी मदद

UPT | ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख हारा कांस्टेबल

Sep 25, 2024 15:34

उन्नाव जिले में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सिपाही बता रहा है कि वह ऑनलाइन गेमिंग एप में 10 से 15 लाख रुपये हार गया है।

Short Highlights
  • ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख हारा कांस्टेबल
  • वीडियो जारी कर आत्महत्या की दी चेतावनी
  • अधिकारियों ने की सिपाही से बात
Unnao News : उन्नाव जिले में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सिपाही बता रहा है कि वह ऑनलाइन गेमिंग एप में 10  से 15 लाख रुपये हार गया है। इस वजह से उसके ऊपर कर्ज भी हो गया है। सिपाही ने कहा कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो सकता है। उसने अपने उच्चाधिकारियों ने मदद की गुहार भी लगाई है।

डायल 112 में तैनात है सिपाही
सिपाही की पहचान सूर्य प्रकाश के रूप में हुई है। वह डायल 112 कार्यालय में तैनात है। 24 सितंबर को उसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसने गेमिंग एप में पैसे हारने और कर्ज होने की बात बताई थी। सिपाही ने अपने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा था कि अगर विभाग के लोग 500-500 रुपये भी दे दें, तो उसका कर्ज उतर जाएगा और वह फिर से सामान्य जिंदगी जी लेगा। ऐसा नहीं होने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लेने की चेतावनी भी दी थी।



अधिकारियों ने की सिपाही से बात
वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जाने लगी। डायल 112 के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने सिपाही से बातचीत कर उसकी काउंसलिंग की है। उसे समझा दिया गया और विश्वास दिलाया गया है कि परेशान मत हो, सब कुछ ठीक हो जाएगा। पुलिस ने बताया कि सिपाही से बातचीत कर ली गई है और वह आत्महत्या संबंधी कोई बात नहीं करेगा।

कई दिनों से गायब था कांस्टेबल
जानकारी के मुताबिक आरक्षी सूर्य प्रकाश दो दिनों की छुट्टी पर गया था। लेकिन वह इससे अधिक समय तक गैर हाजिर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों को भी इसकी जानकारी हुई। अब समझाइश के बाद उसने ड्यूटी दोबारा जॉइन कर ली है। बताया जा रहा है कि मामले में हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Also Read