यूपी उपचुनाव में घमासान तय : भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को उतारा, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

UPT | Symbolic Image

Oct 24, 2024 11:32

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश के राजनीतिक पटल पर इस उपचुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश के राजनीतिक पटल पर इस उपचुनाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इन सात सीटों पर जीत न केवल सत्ताधारी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है बल्कि राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा भी प्रभावित होगी। बीजेपी ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
 
गाजियाबाद से संजीव शर्मा
बीजेपी ने गाजियाबाद विधानसभा सीट से संजीव शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। संजीव शर्मा पार्टी के लिए एक प्रमुख चेहरा हैं और उनकी स्थानीय लोकप्रियता के कारण यह सीट बीजेपी के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। शर्मा का सामाजिक और राजनीतिक आधार गाजियाबाद में मजबूत है। जो उन्हें इस चुनाव में बढ़त दिला सकता है।

खैर से सुरेंद्र दिलेर
सुरेंद्र दिलेर को खैर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। खैर, जो अलीगढ़ जिले में स्थित है। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र है। जहां जातीय समीकरण और स्थानीय विकास प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे।

करहल से अनुजेश यादव
मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अनुजेश यादव को टिकट दिया गया है। करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन अनुजेश यादव को मैदान में उतारकर बीजेपी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है।

फूलपुर से दीपक पटेल
प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से दीपक पटेल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। फूलपुर जो ऐतिहासिक रूप से राजनीति का केंद्र रहा है। यहाँ चुनावी जंग दिलचस्प होगी।

कटेहरी से धर्मराज निषाद
अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी सीट से धर्मराज निषाद को टिकट दिया गया है। निषाद समुदाय का वोट बैंक यहां निर्णायक साबित हो सकता है और बीजेपी ने इसे ध्यान में रखते हुए धर्मराज निषाद को चुना है।

मझवां से सुचिस्मिता मौर्या
मिर्जापुर जिले की मझवां सीट से सुचिस्मिता मौर्या को मैदान में उतारा गया है। सुचिस्मिता मौर्या पार्टी की युवा और महत्वाकांक्षी नेताओं में से एक हैं। मौर्या का नाम लाकर बीजेपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी महिलाओं और युवाओं को आगे लाने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Also Read