Lucknow News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने किया प्रदर्शन

UPT | गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन।

Sep 14, 2024 17:39

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकताओं ने शनिवार को गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों के विनाश के विरुद्ध आवाज उठाई गई।

Lucknow News : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकताओं ने शनिवार को गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मंदिरों के विनाश के विरुद्ध आवाज उठाई गई।

श्रीनगर के लाल चौक पर प्रदर्शन का ऐलान
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि संगठन 30 सितंबर को श्रीनगर के लाल चौक पर एक धरना-प्रदर्शन करेगा। इसका उद्देश्य हिंदुओं के प्रति हो रहे अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से आक्रोश
बांग्लादेश के मुद्दे को लेकर कई छोटे बड़े संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद वहां लोगों का गुस्सा दिख रहा है। वहां कथित तौर पर हिंदुओ के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया। मंदिरों के तोड़े जाने पर हिंदुस्तान में हिंदू भी आक्रोशित हैं।

Also Read