Lucknow News : फन मॉल के पीछे जंगल में बेहोश मिली महिला, सामने आया ये सच

UPT | सिविल अस्पताल में भर्ती महिला

Jun 20, 2024 20:27

लखनऊ के फन मॉल के पास जंगलों में गुरुवार को महिला बेहोशी की हालत में मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश महिला को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Short Highlights
  • अधिक शराब पीने की वजह से भटक गई थी रास्ता
  • होश में आने तक अनहोनी की आशंका में परेशान रही पुलिस
Lucknow News: गोमतीनगर में फन मॉल के पीछे जंगल में गुरुवार को एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। महिला के इस तरह सुनसान इलाके में मिलने से किसी आपराधिक घटना की आशंका जतायी जाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कई घंटे बाद महिला के होश में आने पर पता चला कि शराब पीने के बाद वह घर से चली गई थी। महिला महानगर के रहीमनगर में अपनी मां और बच्चों के साथ रहती है।

क्या है पूरा मामला
लखनऊ के फन मॉल के पीछे जंगल में गुरुवार को महिला बेहोशी की हालत में मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश महिला को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद लोगों के अनुसार महिला ने लोअर और शर्ट पहन रखा था और महिला का लोअर फटा हुआ था, जिसकी वजह से किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन, मामला कुछ अलग ही निकला। दरअसल महिला शराब पीने की आदी है गुरुवार सुबह शराब के नशे में वह अपने घर से निकल गई थी और जंगल में जाकर बेहोश हो गई। फिलहाल पुलिस ने महिला को उसकी मां को सौंप दिया गया है।

6 घंटे बाद आया होश
गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस द्वारा अचेत अवस्था में मिली महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 घंटे के बाद महिला को होश आया। तब तक सभी यही अनुमान लगा रहे थे कि शायद महिला के साथ कुछ गलत काम हुआ है। लेकिन, होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। वह अधिक नशे में होने की वजह से बेहोश हो गई थी।

पहले भी घर से जा चुकी है महिला
जिस हालत में सुबह महिला जंगलों में मिली थी, डॉक्टर भी उसके होश में आने का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि महिला जिस वक्त बेहोशी की हालत में लाई गई थी, वह काफी ज्यादा नशे में थी, जिसकी वजह से उसके होश में आने का कई घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही अस्पताल में महिला के कपड़े भी बदले गए। महिला की मां ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह शराब पीने की आदी है। पहले भी इस तरह शराब के नशे में घर से बाहर जा चुकी है।

Also Read