Meerut News : स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की हत्या, कुछ दिन से चल रही थी कहासुनी

UPT | मेरठ में हत्या

Jun 05, 2024 10:25

मेरठ में एक स्विमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में दो दिन पहले कोई विवाद हुआ, उसी के चलते ये हत्या हुई।

Meerut News :  उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 25 वर्षीय अरशद की उसके दो बच्चों के सामने हत्या कर दी गई। आरोपियों बिलाल और दानिश फरार ने युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। अरशद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चों के सामने हुई वारदात
मंगलवार रात जैदी फार्म निवासी अरशद अपने दो बच्चों के साथ भड़ाना स्थित स्विमिंग पूल गया था। इस दौरान उसकी बहस बिलाल से हो गई। बात बढ़ने पर गुस्से में आकर बिलाल ने तमंचा निकाल लिया और अरशद के सिर में गोली दाग दी। घटना के समय अरशद के दोनों बच्चे भी वहां पर मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को युवक को गोली मारते देखा गया है।

दोनों पक्षों में चल रही थी तनातनी
युवक को गोली मारने के बाद बिलाल अपने साथी दानिश के साथ भाग गया। पुलिस ने दोनों की तलाश करने के लिए टीम गठित कर दी है। बताया जा रहा है कि अरशद और बिलाल के बीच कुछ समय से तनातनी चल रही थी। 

Also Read