Meerut News : सहारनपुर स्त्री रोग विशेषज्ञ की मेरठ में सड़क हादसे में मौत, पति और दो बच्चे घायल

UPT | मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त ब्रेजा कार।

Oct 05, 2024 13:25

हादसा मेरठ के थाना खरखाैदा क्षेत्र में देर रात हुआ। जब तेज गति से आ रही ब्रेजा कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी।

Short Highlights
  • खरखाैदा में ट्रक में घुस गई तेज गति से ब्रेजा कार 
  • देर रात खरखौदा क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा 
  • पति और दोनों बच्चों की हालत गंभीर  
Meerut News : सहारनपुर के निजी अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ के पति और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पति और दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है।

मेरठ के थाना खरखाैदा क्षेत्र में देर रात हुआ
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा मेरठ के थाना खरखाैदा क्षेत्र में देर रात हुआ। जब तेज गति से आ रही ब्रेजा कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए। ब्रेजा कार में स्त्री रोग विशेषज्ञ अपने पति और दो बच्चों के साथ सहारनपुर से अलीगढ़ जा रही थीं। हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्त्री रोग चिकित्सक सहारनपुर की रहने वाली थीं।
खरखाैदा में शुक्रवार देर रात्रि मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर फखरपुर कबट्टा के सामने अज्ञात ट्रक से टकराने के बाद ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए। ब्रेजा कार में सवार महिला चिकित्सक, उसका पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होते देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया
हालत गंभीर होते देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला चिकित्सक को मृत घोषित कर दिया। महिला चिकित्सक के पति पेशे से वकील है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि के करीब सहारनपुर से अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे एडवोकेट काशिफ, उनकी पत्नी डॉ. रूमाना खान व दो बेटी आयशा छह वर्ष, मायशा नौ वर्ष की ब्रेजा कार मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर गांव फखरपुर कबटटा के सामने अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। 

डॉ. रूमाना खान को मृत घोषित कर दिया
हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. रूमाना खान को मृत घोषित कर दिया। उनके पति और बच्चों की हालत देखते हुए उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि महिला चिकित्सक डॉ. रूमाना खान एमबीबीएस एमडी थीं वो सहारनपुर में अंबाला रोड पर एक निजी अस्पताल में तैनात थी। उनके पति एडवोकेट काशिफ सहारनपुर कचहरी में प्रैक्टिस करता है। 
 

Also Read