रालोद सांसद ने साधा पुलिस पर निशाना : बढ़ते अपराधों पर जताई नाराजगी, बोले- केवल लूट-खसोट में लगे हैं

UPT | रालोद सांसद ने साधा पुलिस पर निशाना

Oct 05, 2024 20:20

बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान ने बागपत की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांगवान ने कहा कि बागपत पुलिस केवल लूट-खसोट में लगी हुई है। जिले में अपराध बढ़ते जा रहे हैं

Short Highlights
  • रालोद सांसद ने साधा पुलिस पर निशाना
  • बढ़ते अपराधों पर जताई नाराजगी
  • एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप
Baghpat News : बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान ने बागपत की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांगवान ने कहा कि बागपत पुलिस केवल लूट-खसोट में लगी हुई है। जिले में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतराती है। राजकुमार सांसद भाजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के नेता हैं।

बढ़ते अपराधों पर जताई नाराजगी
रालोद सांसद राजकुमार सांगवान बागपत स्थित स्यादव्याद इंस्टीट्यूट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अपराध मुक्त समाज की स्थापना का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बागपत पुलिस लूट-खसोट में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि बागपत में पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद कमजोर और निराशाजनक है।



एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप
राजकुमार सांगवान ने आरोप लगाया कि जिले में किसान की समस्याएं सुनी नहीं जा रही हैं। किसान अगर ट्यूबवेल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने जाते हैं, तो थानेदार इसकी एफआईआर दर्ज करने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि रमाला समेत कई थानों में उनकी समस्या सुनने के बजाय गाली-गलौज की जाती है। पुलिस की बेरुखी से किसानों में असंतोष है।

अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं
राजकुमार सांगवान ने कहा कि जिले में अपराध लगातार बढ़ रहा है। लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर रही है। आए दिन व्यापारियों की दुकानों और घरों में लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस इतनी निष्क्रिय है कि कई महीने बीतने के बाद भी अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के मन में भय खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें- अमेठी हत्याकांड में नया ट्विस्ट : आरोपी चंदन वर्मा पुलिस एनकाउंटर में जख्मी, जानिए अचानक क्या हुआ?

यह भी पढ़ें- एक्शन मोड में NIA : UP समेत 4 राज्यों में छापेमारी, टेरर फंडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Also Read