Baghpat news : बागपत में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 650 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा

UPT | बागपत में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में 650 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा

Oct 19, 2024 13:17

टीम ने लगभग 650 किलोग्राम मिलावटी मावा जेसीबी के माध्यम से नष्ट करा दिया। निर्देशित किया गया कि अगर कोई मिलावटी मावा या मिठाइयां बनाएगा उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Short Highlights
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर कराया नष्ट
  • मिलावट करने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही
  • बागपत से बड़े पैमाने पर दिल्ली सप्लाई हो रहा मिलावटी मावा 
Baghpat news : बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया है। इन दिनों बागपत के रास्ते दिल्ली में नकली मावा भेजा जा रहा है। आगामी त्योहार दीपावली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय के रूप से जनपद में प्रभावी कार्यवाही कर रही है। जिसके परिणाम सामने आ रहे हैं।

नकली मावे व अन्य सम्बन्ध में बड़ी कार्यवाही
खाद्य प्रतिष्ठानों पर नकली मावे व अन्य सम्बन्ध में बड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिससे कि आम जनमानस को खाद्यय पेय पदार्थ, खाद्यय मिष्ठान शुद्ध प्राप्त हो सके। जिससे कि उसकी कोई शारीरिक हानि ना हो। इसके दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को नकली मावे की सूचना मिली। ​टीम को पता चला कि एक स्विफ्ट गाड़ी में नकली मावा धनौरा सिल्वर नगर से आसिफ खान नामक व्यक्ति मुजफ्फरनगर मंडी ले जाया जा रहा था।

बिनौली के पास मिलावटी मावा पकड़ा
सूचना की जानकारी मिलते ही सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश व खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य ने बिनौली के पास मिलावटी मावा पकड़ा। मिलावटी मावा प्राइवेट कार UP17K8485 की डिग्गी में रखा हुआ था। जिसको खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अपने कब्जे में लिया। मिलावटी मावे का नमूना लिया गया। नमूना में जांच के दौरान मावा में मिलावट पाई गई।

650 किलोग्राम मिलावटी मावा जेसीबी के माध्यम से नष्ट
टीम ने लगभग 650 किलोग्राम मिलावटी मावा जेसीबी के माध्यम से नष्ट करा दिया। निर्देशित किया गया कि अगर कोई मिलावटी मावा या मिठाइयां बनाएगा उसे पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश  कि किसी के आसपास किसी तरीके की खाद्य पदार्थों में मिलावट हो रही हो तो इसकी सूचना संबंधित एसडीएम व खाध सुरक्षा विभाग की टीम को इन नम्बरो 9873640258 पर दे सकते हैं जिससे कि गलत कार्य करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
 

Also Read