क्यों क्रोधित रामायण के राम : पहले लिखा- हमने आंख बंद कर कैसे इंसान पर भरोसा किया, फिर डिलीट किया

UPT | अरूण गोविल

Apr 28, 2024 15:52

अरुण गोविल ने चुनाव के बाद मुम्बई लौटकर आज सुबह ये ट्वीट किया। जिसमें लिखा था कि "जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है...

Meerut News : भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मेरठ में मतदान संपन्न होने के दूसरे दिन शनिवार सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गए। वहीं, दूसरी तरफ जैसे ही उनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट से उनके मुंबई जाने का फोटो जारी किया गया वैसे ही विरोधी उन्हें ट्रोल करने लगे। अरुण गोविल ने आज सुबह एक ऐसा ट्वीट किया। इस पर अब हंगामा मचा गया है। उन्होंने बिना नाम लिए किस पर जुबानी हमला बोला है, यह पता नहीं चल पाया है। हालांकि जब अरुण गोविल के इस पोस्ट पर विवाद बढ़ा और मीडिया में चर्चा शुरू हुई तो उन्होंने कुछ देर के बाद यह पोस्ट हटा लिया। ट्वीट में क्या लिखा था?
अरुण गोविल ने चुनाव के बाद मुम्बई लौटकर आज सुबह ये ट्वीट किया। जिसमें लिखा था कि "जब किसी का दोहरा चरित्र सामने आता है तो उससे अधिक स्वयं पर क्रोध आता है, कि हमने कैसे आँखें बंद करके ऐसे इंसान पर भरोसा किया"। लोग कह रहे हैं कि क्या अरुण गोविल ने चुनाव के मद्देनजर ये ट्वीट किया। क्या उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। अभी अभी इसे डिलीट कर दिया है।

मुंबई रवाना होने पर भाजपाइयों में रोष
अरूण गोविल के मुंबई रवाना होने से स्थानीय भाजपाइयों में रोष था। इसी के साथ मेरठ के मतदाताओं के बीच बाहरी प्रत्याशी को लेकर काफी विरोध था। लेकिन इसके बाद भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने अपना फैसला नहीं बदला। मतदान खत्म होने के दूसरे दिन भाजपा प्रत्याशी अरूण गोविल के इस तरह से मेरठ से मुंबई रवाना होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

मुंबई जाने पर भी हुए थे ट्रोल
बता दें कि मेरठ में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस वोटिंग के बाद शनिवार को अरुण गोविल के वापस मुंबई जाने की चर्चा काफी हुई है। उधर, जैसे ही उनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट से उनके मुंबई जाने का फोटो जारी किया गया वैसे ही विरोधी उन्हें ट्रोल करने लगे। अलग-अलग तरह के तंज कसे जाने लगे। विपक्षी दलों के नेता भी उनपर जमकर जुबानी हमले कर रहे हैं।

Also Read