बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी : 2 दर्जन लोग घायल, मथुरा वृंदावन के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

UPT | बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी

Oct 02, 2024 14:14

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर खाई में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। सभी मथुरा वृंदावन के दर्शन कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब दो दर्जन श्रद्धालु चोटिल हुए हैं...

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी घटना सामने आई है। बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर खाई में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। सभी मथुरा वृंदावन के दर्शन कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब दो दर्जन श्रद्धालु चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गुलावठी में तीर्थ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की एक गाड़ी पलट गई, जिससे 24, 25 यात्री घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को शोभा आनन्द मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ये यात्री मथुरा-वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे। नगर के मोहल्ला फजरूल्ला अकबरपुर रोड के निवासी दर्जनों यात्री दो गाड़ियों में सवार होकर दो दिन पहले मथुरा वृंदावन की यात्रा पर गए थे। आज जब वे लौट रहे थे, तो बुलंदशहर के मामन चौकी के पास उनकी एक गाड़ी पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार कई यात्री घायल हो गए।
  कैंटर चालक को लगी थी नींद की झपकी
नींद की झपकी के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को उनके परिजनों ने गुलावठी के शोभा आनन्द मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब तीन बजे हुई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

हुए घायल ये लोग
हादसे में गीता, सुक्को देवी, भीमसेन, प्रियांशी, मंजू, पायल, सुभाष सैनी, राकेश सैनी, आसू, सपना, विमलेश, शशी, निशा, दियांशी, प्रशान्त सैनी, सुनिता, डॉ बंगाली, अन्नू, निखिल, कंछिद, अंजली, नैना, सारथी, राजकुमार, गौरव, करन घायल हो गए हैं।

Also Read