Meerut News : मेरठ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले,' यूपी की 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा, अबकी बार 400 पार'

UPT | मेरठ पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से बातचीत करते हुए।

Apr 02, 2024 15:12

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ सहित पूरे यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। अबकी बार 400 पार और तीसरी बार फिर से मोदी सरकार...

Short Highlights
  • मेरठ भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का नामाकर दाखिल कराने पहुंचे डिप्टी सीएम 
  • बोले डिप्टी सीएम इस बार विपक्ष मुददा विहीन चुनाव लड़ रहा
  • देश में विपक्ष नहीं भ्रष्टाचारियों का गठबंधन मोदी के खिलाफ 
Meerut News : मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ सहित पूरे यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। अबकी बार 400 पार और तीसरी बार फिर से मोदी सरकार।

इंडी गठबंधन  नहीं ये भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडी गठबंधन  नहीं ये भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारी मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा लोकसभा चुनाव में विपक्ष मुददा विहीन है। विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुददा नहीं है। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार के अधिकांश मंत्री भ्रष्टाचार में फंसे हुए हैं।  

मेरठ और पूरी यूपी में भाजपा दर्ज करेगी जीत
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरठ में तो भाजपा जीतेगी ही। इसी के साथ पूरी यूपी में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उपमुख्यमंत्री मौर्य का कहना था कि अयोध्या में इस बार 500 साल बाद रामलला होली खेले। ये सब सिर्फ मोदी के कारण हो पाया है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय जितना विकास दस सालों में हुआ है। उतना कांग्रेस अपने 50 साल की सरकार में नहीं कर पाई। उन्होंने मेरठ के मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। 
 

Also Read