Greater Noida News : पति ने गोली मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 24, 2024 14:03

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी निधि की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि...

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी निधि की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई दिनों ने अनबन चल रही थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। 

चार साल पहले हुई थी शादी 
पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय निधि दिल्ली के सराय काले खां की रहने वाली थी। उसकी शादी 4 साल पहले दीपक से हुई थी। दीपक का परिवार 13 साल से जगनपुर गांव में रह रहा है। वह मूल रूप से मेरठ के धनपुरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दीपक ने शुक्रवार रात मुर्शदपुर गांव के रास्ते में पत्नी निधि को गोली मारने के बाद उसे घर लाकर मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। लेकिन बाद में हत्या का पता चलने पर  पुलिस ने मामले में महिला के देवर और सास को हिरासत में लिया है। 

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं इस संबंध में डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक कैमरे में दीपक दिखाई दे रहा है। आशंका है कि हत्या करने के बाद आरोपी पति सीमा पार कर हरियाणा की तरफ भाग गया है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी पति को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

Also Read