ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : प्रसिद्ध महिला शायर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

UPT | थाना कोतवाली सूरजपुर।

Sep 07, 2024 20:45

शहर की एक प्रसिद्ध महिला शायर के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में सूरजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह शिकायत शायरा...

Greater Noida News : शहर की एक प्रसिद्ध महिला शायर के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में सूरजपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह शिकायत महिला शायर के पति ने दर्ज कराई। वह एक वकील हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रसिद्ध महिला शायर के पति दिल्ली हाई कोर्ट और गौतम बुद्ध नगर न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डिजिटल मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़ी हैं और साथ ही एक प्रसिद्ध शायर भी हैं। वह देश-विदेश में होने वाले मुशायरों में भाग लेती हैं और अक्सर आमंत्रण पर विभिन्न कार्यक्रमों में शायरी प्रस्तुत करती हैं।

बेहद अश्लील और अपमानजनक थे
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि हाल ही में उनकी पत्नी ने एक मुशायरे के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसे लोगों ने काफी सराहा और लाइक्स भी मिले। हालांकि, इस पोस्ट के बाद उनकी पत्नी के एक मित्र ने उन्हें जानकारी दी कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनकी पत्नी को लेकर कई आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। मित्र ने इन टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी भेजे, जो बेहद अश्लील और अपमानजनक थे।

इन 17 लोगों के नाम सामने आए
अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में कई लोगों के नाम का उल्लेख किया है। जो इस अश्लील टिप्पणी और वीडियो अपलोड करने में शामिल हैं। इनमें नदीम फारूक निखत, बेकल शेर हुसैनाबादी, अबूजर नावेद, सुहेल उस्मानी, देवी जौनपुरी, तस्मार नकवी, जावेद खान, बकुला खान, कमर मोहम्मदाबाद, अरशद नूरी, माहिर फारुकी, साजिद अली, सतरंगी, तनवीर नूरी, जरवाली फैयाज, जीशान और चमन जैसे नाम प्रमुख हैं।

Also Read