Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने चिन्हित किए 235 डार्क पॉइंट, निगम ने किया 222 में उजाला

UPT | गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लगवाई गई स्ट्रीअ लाइटें।

Jul 12, 2024 09:03

इसी प्रकार से निगम को चार माह में गाजियाबाद 311 पर प्रकाश विभाग की 2061 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 1860 का निस्तारण कराया जा चुका है। 

Short Highlights
  • लाइट मरम्मत की शिकायतों निस्तारण प्राथमिकता पर 
  • चार माह में प्राप्त हुई गाजियाबाद 311 पर 2061 शिकायतें 
  • क्षेत्रीय पार्षद भी लाइट मरम्मत में निभा रहे अहम भूमिका 
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम शहर को रात में लाइट से जगमग करने का हर संभव प्रयास कर रहा है। गाजियाबाद पुलिस ने 235 डार्क पॉइंट चिहिंत कर निगम को बताए थे। जिसमें से निगम ने 222 पर लाइट की व्यवस्था कर उन स्थानों पर उजाला कर दिया। इसी प्रकार से निगम को चार माह में गाजियाबाद 311 पर प्रकाश विभाग की 2061 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 1860 का निस्तारण कराया जा चुका है। 

सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को रोस्टर से जांच
गाजियाबाद नगर निगम अपनी सीमा में आने वाली स्ट्रीट लाइटों पर तुरंत कार्यवाही कर रहा है। वार्ड की गलियों में निरंतर लाइटों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। लाइट की मरम्मत कार्य में पार्षदों की भूमिका अहम है। निगम का प्रकाश विभाग मुख्य चौराहों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्ट्रीट लाइटों को रोस्टर से जांच रहा है। जरूरत के अनुसार कार्यवाही तेजी की जा रही है। जिससे कि शहर में किसी को परेशानी ना हो सभी लाइटों को जलाया जा रहा है।

प्रतिदिन लगभग 150 से 200 लाइटों की मरम्मत का कार्य
प्रभारी प्रकाश आस कुमार द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम प्रकाश विभाग द्वारा नगर आयुक्त के निर्देश पर ऐसे डार्क पॉइंट जहां पर अंधेरा रहता था उनको भी चिन्हित किया गया है। वहां लाइट आवश्यकता अनुसार लगवाई गई है। इसी के साथ क्षेत्रीय पार्षदों तथा गाजियाबाद 311 एप पर आने वाली प्रकाश संबंधित समस्याओं का निस्तारण नियमित किया जा रहा है। समस्त जोन में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 लाइटों की मरम्मत का कार्य होता है।

अन्य पर कार्यवाही तेजी से चल रही है
इसी के साथ पुलिस विभाग द्वारा सेफ सिटी के अंतर्गत बताए गए ऐसे डार्क पॉइंट जहां अंधेरा था। उन पर तेजी से कार्य कराया गया। प्रमुख रूप से वसुंधरा जोन, विजयनगर तथा मोहन नगर जोन में चिन्हित डार्क प्वाइंटों पर कार्य किया गया। 235 में से 222 पर कार्य पूर्ण हो चुका है। अन्य पर कार्यवाही तेजी से चल रही है। आवश्यकता अनुसार पोल लगाए गए हैं। डार्क पॉइंट को प्रज्वलित करने का कार्य किया गया है।

Also Read