Weather Today : बदलते मौसम में रहे सावधान! तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम, जाने आज मौसम अपडेट

UPT | Meerut weather Update

Oct 15, 2024 08:44

तापमान की बात करें तो आज मेरठ का तापमान थोड़ा कम होगा। कल मेरठ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

Short Highlights
  • सुबह चल रही ठंडी हवा से बदल गया मौसम
  • चिकित्सकों की सलाह रखे सेहत का ध्यान
  • मेरठ का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस
Meerut Weather Update : बदलते मौसम में चिकित्सकों ने लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। इन दिनों सामान्य तापमान 3 डिग्री तक कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने के संकेत हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश का मौसम बदल रहा है। दिन में दोपहर को धूप और शाम को गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। मेरठ में आज दिन में तेज हवा चलने की संभावना है। इस दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं हैं। मेरठ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। 

आज कैसा रहेगा मौसम
मेरठ में दिन में आसमान में धूप निकलेगी। शाम को मौसम थोड़ा ठंडा होगा। जिसके कारण ठंड का अहसास लोगों को होगा। अक्टूबर के आधा बीतने के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में अब ठंड की आहट महसूस होने लगी है। तापमान की बात करें तो आज मेरठ का तापमान थोड़ा कम होगा। कल मेरठ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

रखे सेहत का ध्यान 
चिकित्सकों ने ऐसे मौसम में लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। इन दिनों बदल रहे मौसम से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में बुखार, खांसी, जुकाम इत्यादी जैसी बीमारियां जरा सी लापरवाही पर जकड़ सकती हैं। 

Also Read