Gold Rate, Gold Silver Price Today : UP में बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानिए आज सरराफा बाजार का भाव

UPT | Gold Rate Gold Price Today in Meerut

Oct 15, 2024 08:03

15 अक्टूबर को सोना-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। सोना की कीमत में 1,040 रुपये की वृद्धि हुई है। ये वृद्धि प्रति दस ग्राम महंगा हुआ। जबकि चांदी के दाम में 1450 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई। 

Short Highlights
  • त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की सराफा बाजार में डिमांड 
  • चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में आया तेज उछाल
  • दीपावली तक सोना-चांदी की कीमतों में और तेजी की संभावना  
Gold Rate, Gold Silver Price Today :  त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार है। दीपावली तक सोना-चांदी के दाम और अधिक बढ़ने की संभावना है। मेरठ सराफा बाजार के करोबारियों की माने तो इन दिनों चांदी की कीमतों में सबसे अधिक तेजी आई है। मेरठ में चांदी का भाव 91,710 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी के दाम में एक दिन में 1,450 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। 

सोना-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी
आज मंगलवार 15 अक्टूबर को सोना-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। सोना की कीमत में 1,040 रुपये की वृद्धि हुई है। ये वृद्धि प्रति दस ग्राम महंगा हुआ। जबकि चांदी के दाम में 1450 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई। पिछले दो दिन से स्थिर रहे सोना-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी हो गई। 19 दिसंबर सोना-चांदी के दाम में आई तेजी से कीमतें बढ़ गई हैं। 

मेरठ में आज सोना-चांदी का दाम
मेरठ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1040 रुपए की तेजी के साथ 76,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गईं। आज चांदी का भाव 90,790 रुपए प्रति किलोग्रा पर पहुंच गया। चांदी के दाम में 1450 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है। 

लखनऊ में आज सोने का भाव  
आज लखनऊ सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम में बदलाव आया है। लखनऊ में 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 5,975 रुपए है। जबकि 22 कैरेट के 8 ग्राम सोने का दाम 49,800 रुपए और 10 ग्राम    सोने का दाम 69,750 रुपए है। 

लखनऊ में 24 कैरेट सोने का दाम 77,260 रुपए
लखनऊ में 24 कैरेट सोने का दाम 77,260 रुपए प्रति दस ग्राम है। आज लखनऊ में चांदी की कीमत 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम है। यूपी के प्रमुख नगरों में भी सोना-चांदी के दामों में बदलाव हुआ है। अन्य शहरों में सोना-चांदी की कीमतों में मेकिंग चार्ज लगाकर रेट जारी किए जाते हैं।  
 

Also Read