Ghaziabad News : हॉट मिक्स प्लांट से शहर की सड़कों का सुधार, निगम ने बढ़ाई गड्ढा मुक्त अभियान की रफ्तार

UPT | गड्ढा मुक्त अभियान

Oct 15, 2024 08:26

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अन्य बची हुई ऐसी सड़कें जिन पर पैच वर्क की अधिक आवश्यकता है उन पर प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है।

Short Highlights
  • निगम की एक भी सड़क पैचवर्क से ना छूटे
  • अधिकारी खड़े होकर करवा रहे निर्माण कार्य 
  • 30 अक्टूबर तक शहर को गडढा मुक्त करने का अभियान 
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्ग तथा आंतरिक मार्गों को सुव्यवस्थित करने के लिए निरंतर कार्यवाही चल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग स्थलीय निरीक्षण करते हुए गड्ढा मुक्त अभियान चला रहा है। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर भी पेचवर्क का कार्य चल रहा है।

सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए
30 अक्टूबर 2024 तक गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए सुवास्थित करने के लिए कार्य सभी जोन में किया जा रहा है। लगभग 60% कार्य पूर्ण हो चुका है। बचे हुए कार्य को भी तेजी से करने के लिए अधिकारियों द्वारा निरंतर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य कराया जा रहा है।

दीपावली से पूर्व निगम की हर सड़क को गड्ढा मुक्त
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा निर्माण विभाग अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली से पूर्व निगम की हर सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए कहा गया है। जिसके क्रम में मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी के नेतृत्व में हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से सभी सड़कों पर पैच का कार्य किया जा रहा है। बची हुई सड़कों में समस्त कार्यवाही पूर्ण करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने के लिए तैयारी चल रही है।

वार्डों की आंतरिक गलियों में भी निरीक्षण
मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा बताया कि महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार प्रमुख मार्गों के साथ-साथ वार्डों की आंतरिक गलियों में भी निरीक्षण करते हुए योजना बनाते हुए पैच वर्क का कार्य चल रहा है। दीपावली से पूर्व समस्त मंदिरों के आसपास की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में भी सड़कों को गड्ढा मुक्त अभियान के रूप में किया जा रहा है। दीपावली से पूर्व शहर की निगम सीमा अंतर्गत आने वाली सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित टीम को निर्देश दिए हुए हैं।

त्योहारों की तैयारी को लेकर जुटा
गाजियाबाद नगर निगम त्योहारों की तैयारी को लेकर जुटा हुआ है। जिसमें सड़कों का दुरस्त होना शहर वासियों के लिए बहुत जरूरी है। जिसके क्रम में निर्माण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। 
वसुंधरा जोन के अंतर्गत सौर ऊर्जा मार्ग, वसुंधरा सेक्टर 1 वसुंधरा सेक्टर 3 शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर 11 मदर डेयरी वैशाली ब्रिज विहार मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। मोहन नगर जोन के अंतर्गत राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग शालीमार गार्डन एक्सटेंशन श्याम पार्क एक्सटेंशन को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। 
सिटी जोन के अंतर्गत बजरिया रोड कीर्तन वाली गली मेरठ रोड तिराहा दिल्ली गेट डसना गेट घंटाघर के आसपास रोड को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। 
विजयनगर अंतर्गत सेक्टर 11 प्रताप विहार की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है।
कवि नगर क्षेत्र में राजनगर तथा विवेकानंद नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अन्य बची हुई ऐसी सड़कें जिन पर पैच वर्क की अधिक आवश्यकता है उन पर प्राथमिकता पर कार्य किया जा रहा है। त्योहारों से पूर्व समस्त निगम की सड़कों को पूर्ण रूप से गठन किया जाएगा कार्य जोरों पर चल रहा है। 

Also Read