ग्रेटर नोएडा में किसानों का प्रदर्शन : कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे, रात में भी जारी रहा प्रदर्शन, जानें क्या है वजह 

UPT | रात में भी किसानों का धरना जारी रहा।

Oct 14, 2024 23:20

कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले की तीनों प्राधिकरण उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है, इससे हर कोई वाकिफ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं और मांगों को देखते हुए एक हाई पावर कमेटी का गठन का रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया था।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में विभिन्न मांगों को लेकर किसान संगठन ट्रैक्टर ट्राली लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। किसानों को धरना रात में भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि किसान हाई पावर कमेटी की सिफारिश सार्वजनिक न करने से नाराज हैं। किसान नए कानून को लागू करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस दौरान कई थानों की फोर्स कलेक्ट्रेट पर तैनात है।  रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े किसान
कलेक्ट्रेट पर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि जिले की तीनों प्राधिकरण उनके साथ कैसा बर्ताव कर रही है, इससे हर कोई वाकिफ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं और मांगों को देखते हुए एक हाई पावर कमेटी का गठन का रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया था। कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी, लेकिन आज तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पदाधिकारियों का कहना है कि आखिर रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है।  शासन और प्रशासन आखिर चाहता क्या है। किसानों का कहना है कि रिपोर्ट सार्वजनिक कराने के बाद ही कलेक्ट्रेट से हटेंगे। इस दौरान किसानों को धरना सोमवार रात को भी जारी रहा। 

पुलिस बल तैनात
किसानों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर तरफ पुलिस के जवान नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी लगातार कलेक्ट्रेट पर राउंड लगा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  किसानों के हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है साथ ही उनसे बात भी की जा रही है। जिससे जल्द से जल्द धरना समाप्त हो सके।

Also Read