Namo Bharat train : होली पर बंद रहेंगी नमो भारत ट्रेन सेवाएं, इस समय से शुरू होगा परिचालन

UPT | दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर

Mar 22, 2024 16:25

एनसीआरटीसी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 मार्च (सोमवार) को शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक नमो भारत की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी...

Short Highlights
  • शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक होंगी उपलब्ध
  • दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कारिडोर सेक्शन 
  • 15 मिनट की फ्रिक्वेन्सी पर होगी नमो भारत ट्रेन संचालित
RRTS News : दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित सेक्शन में नमो भारत ट्रेन सेवाएँ होली के दिन बंद रहेंगी। होली के दिन नमो भारत ट्रेन का संचालन पूरे दिन बंद रहेगा। एनसीआरटीसी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 मार्च (सोमवार) को शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक नमो भारत की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन शाम 04:00 बजे परिचालन शुरू करेगी और आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों यानी साहिबाबाद और मोदीनगर नॉर्थ से रात 08:00 बजे प्रस्थान करेगी।

34 किमी के सेक्शन में संचालित
नमो भारत ट्रेन सेवाएँ वर्तमान में 34 किमी के सेक्शन में संचालित की जा रही हैं। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशनों पर 15 मिनट की फ्रिक्वेन्सी पर ट्रेनें यात्रियों के लिए संचालित हो रही हैं।
 

Also Read