Weather Update : रात से मेरठ में वर्षा, शहर में 14 घंटे से ब्लैकआउट; 48 घंटे मूसलाधार बारिश का आईएमडी अलर्ट

UPT | बारिश के चलते मेरठ की सड़क जलमग्न।

Feb 07, 2024 17:10

रात से मेरठ में बारिश हो रही है। बारिश के चलते पूरे शहर में 14 घंटे से  बिजली गुल के चलते ब्लैकआउट है। सीजन की पहली बारिश 4 मिमी दर्ज की गई है।

Meerut Weather News : रात से मेरठ में बारिश हो रही है। बारिश के चलते पूरे शहर में 14 घंटे से  बिजली गुल के चलते ब्लैकआउट है। सीजन की पहली बारिश 4 मिमी दर्ज की गई है। फरवरी के पहले दिन की शुरूआत बारिश के साथ हुई है। 
रिकार्ड तोड़ सर्दी के साथ जनवरी की विदाई बारिश के साथ हुई है। बुधवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई थी। आज फरवरी की सुबह बारिश के आगोश में है। बारिश के कारण बुधवार शाम 7 बजे से गुल हुई बिजली आज सुबह 9 बजे तक भी नहीं आई। जिसके चलतेे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण चारों ओर सड़के जलमग्न हो गई हैं।

पूरे वेस्ट यूपी में बारिश और बिजली कटौती
सीजन की पहली बारिश पूरे पश्चिम यूपी में है। बारिश और बिजली कटौती के चलते लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।    
जनवरी का पूरा महीना कोहरे की आगोश में बीता। फरवरी के पहले दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। पूरी रात झमाझम बारिश हुई है। जो बृहस्पतिवार सुबह तक जारी थी। बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।  हवा में सौ फीसदी नमी और सुबह-शाम घने कोहरे से ठिठुरन बरकरार रहा। दोपहर 4 बजे के बाद बादल छाने शुरू हुए तो हल्की बूंदाबांदी हुई। जो रात में तेज बारिश में बदल गई।  

तापमान सामान्य से दो डिग्री कम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दक्षिण-पूर्व दिशा से चल रही हवा से पहाड़ों की बर्फीली हवा का प्रवेश कम हुआ। लिहाजा, दिन के साथ रात के पारे में कमी दर्ज होने लगा है। रात का अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। लेकिन दिन का तापमान स्थिर रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी। सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। 

बिजली कटौती से हालात खराब
मेरठ में बिजली कटौती से हालात खराब हैं। पूरे शहर की बिजली गुल होने से घरों में पीने के लिए पानी नहीं बचा है। मेरठ शहर में पूरी रात ब्लैक आउट वाली स्थिति रही। घरों में रखे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। 

Also Read