Mirzapur News : गंगा में बाढ़ और कटान के चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल

UPT | गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी

Aug 08, 2024 00:12

जिले में  गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोपहर 12 बजे जल स्तर 74.190 मीटर दर्ज किया गया। जल में वृद्धि 5.75 सेंटी मीटर प्रति घंटा की गति से हो रहा है। हर वर्ष बाढ़ में गंगा सदर...

Mirzapur News : जिले में  गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। दोपहर 12 बजे जल स्तर 74.190 मीटर दर्ज किया गया। जल में वृद्धि 5.75 सेंटी मीटर प्रति घंटा की गति से हो रहा है। हर वर्ष बाढ़ में गंगा सदर और चुनार तहसील की सैकड़ों बीघा जमीन निगल कर ही शांत होती है। विंध्याचल में जल स्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी शुरू हो गया हैं।

02 लाख 43 हजार 404 क्यूसेक पानी छोड़ा
कानपुर नरौरा, हरिद्वार व बैराज बांध से दो लाख 43 हजार 404 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जिससे किसी प्रकार का हादसा न हो। वर्ष 2023 के दौरान 73.66 मीटर तक पानी पहुंच गया था। इसके बाद गंगा घटने लगी थी। इससे कोन, छानबे, सिटी, मझवां, पहाड़ी व सीखड़ ब्लाक के करीब 300 गांव प्रभावित हुए थे।

1 वर्ष में नाले में समा चुकी 30 फीट जमीन
विंध्याचल क्षेत्र के पुराने वाराणसी बस अड्डा के पास गंगा के कटान से 1 वर्ष में करीब 30 फीट जमीन नाले में समा चुकी है। कटान रोकने के लिए विभागीय पत्राचार किया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।  जनपद में बाढ़ से निपटने के लिए 37 बाढ़ चौकिया बनाई गई है। यहां पर अमीन व सिंचाई विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके। छानबे व कोन ब्लाक के तीन गांवों में पहले पानी प्रवेश करता है। जिससे यह गांव टापू में तब्दील हो जाते है। छानबे ब्लाक के बबुरा और कोन ब्लाक के हरिसंहपुर व मल्लेपुर में पानी घुसता है। लिहाजा गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। निगरानी की जा रही हैं। 

Also Read