Sonbhadra News : सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस, अब दिल्ली दूर नहीं

UPT | सोनभद्र।

Sep 14, 2024 01:12

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रयास से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोनभद्र जिले को एक नई सौगात दी है। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस जनपद के सोनभद्र...

Sonbhadra News : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रयास से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोनभद्र जिले को एक नई सौगात दी है। रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस जनपद के सोनभद्र रेलवे स्टेशन रुकेगी। इससे यात्रियों का काफी सहूलियत मिलेगी. अभी तक सोनभद्र से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस
आपको बतादे कि गुरुवार को रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12453/12454 सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर रुकेगी। पहले यहां के लोगों को दिल्ली जाने के लिए वाराणसी या मिर्जापुर जाना पड़ता था। काफी समय से लोगों की मांग रही कि रेल मंत्रालय सोनभद्र से दिल्ली के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराए। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी जिन्होंने सोनभद्र जनपद को आकांक्षी जनपद होने के चलते गोद लिया है। उनके प्रयासों से भी यह संभव हो पाया है, पूर्व में जिले के दौरे के समय उन्होंने रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। सोनभद्र के भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जिले को बड़ी सौगात दी है।

Also Read