रामपुर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम : आकाश सक्सेना ने कहा- मोदी सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं को कर रही सशक्त

UPT | MLA Akash Saxena

Mar 06, 2024 20:55

शहर में बुधवार को नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए। जहां विधायक ने कहा कि...

Short Highlights
  • नगर पालिका में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बोले शहर विधायक आकाश सक्सेना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण 
Rampur News : शहर में बुधवार को नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें शहर विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए। जहां विधायक ने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार यह कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की ओर से महिलाओं के हित के लिए उठाए गए कदमों और सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

'महिलाओं की सुरक्षा उत्तर प्रदेश का विकास'
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री खुद अपने लक्ष्यों को तय करते हैं और उन्हें समय से हासिल करते हैं। यह उनके कार्यों का रिकार्ड है। उन्होंने महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में लगे हैं। क्योंकि, भारत विकसित तब तक नहीं हो सकता, जब तक सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश का विकास न हो। यहां की महिलाओं को सुरक्षा न मिले।

'महिला आरक्षण बिल बनेगा मजबूत आधार'
प्रदेश सरकार नागरिक सुरक्षा को पुख्ता करने के साथ ही आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान और उनकी सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी है, जो बदलते सामाजिक परिवेश का मजबूत आधार बनेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, जलकल अभियंता मूलचंद, भाजपा के पुराना गंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र सक्सेना, नयागंज मंडल अध्यक्ष विवेक रूहेला, पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

Also Read