राज्यसभा सांसद को बड़ी राहत : आप नेता संजय सिंह को मिली जमानत, शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

UPT | संजय सिंह

Apr 02, 2024 16:04

सुप्रीम कोर्ट ने ED से सवाल किया कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? संजय सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं...

National News : आम आदमी पार्टी के लिए बहुत दिनों बाद राहत की खबर आ रही है। पार्टी के  राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें जमानत दे दी है। संजय सिंह कथित दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे। जमानत मिलने के बाद संजय सिंह कल यानी बुधवार को रिहा हो सकते हैं।
  सुप्रीम कोर्ट ने की यह टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान तीन जजों की बेंच जिसमें संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले शामिल थे, सुनवाई कर रही थी। इस बेंच ने ED से सवाल किया कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? संजय सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और किसी तरह का मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं।

संजय सिंह पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे। संजय सिंह के जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में ईडी ने इसका विरोध किया था। सिंह ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि वह तीन महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं लेकिन अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं बताई गई है।

 

आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।

जय बजरंग बली! pic.twitter.com/tnZo4vIDzF

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 2, 2024 कोर्ट के इस फैसले के बाद पार्टी के कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर लिखा कि  आज हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के लिए बहुत भावुक दिन है। हमारे शेर संजय सिंह की रिहाई से आज वो ख़ुशी है जो शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। साथ ही मंत्री आतिशी ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।

Also Read