यूपी में भाजपा को लगा तगड़ा डेंट : कई सीटें गंवाईं, लेकिन इस नई सीट पर जमाया कब्जा

UPT | इस नई सीट पर भाजपा ने जमाया कब्जा

Jun 09, 2024 16:09

यूपी में भाजपा को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन एक नई सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब जरूर हुई है। हम अमरोहा सीट की बात कर रहे हैं, जो पहले बसपा के कब्जे में थी...

Short Highlights
  • भाजपा नई सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब
  • मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कंवर सिंह की जीत
  • राजनीतिक पार्टियों ने की थी ताबड़तोड़ रैलियां
Delhi News : उत्तर प्रदेश में भाजपा के करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने यूपी में अपनी 29 सीटें गवाई हैं। कह सकते हैं कि इस हार का आगामी चुनाव पर असर पड़ सकता है। लेकिन आज हम बात करते हैं उस सीट की जिसने 2024 के चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताया है। यूपी में भाजपा को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक नई सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब जरूर हुई है। हम अमरोहा सीट की बात कर रहे हैं, जो पहले बसपा के कब्जे में थी। लेकिन इस बार वहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है।

इस सीट पर बीजेपी की जीत
अमरोहा में भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर ने 28 हजार के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी कुवंर दानिश अली को हराया है। इस बार के चुनाव में दानिश अली को 4 लाख 47 हजार 836 वोट मिले हैं,जबकि कंवर सिंह को 4 लाख 76 हजार 506 वोट हासिल हुए हैं। अमरोहा में कंवर सिंह की जीत ने सबको चौंकाया है। भले से छोटे अतंर से दानिश अली को हराया है, लेकिन इस सीट पर बीजेपी की जीत हुई है।
 
पार्टी प्रत्याशी वोट 2024 2019
भाजपा कंवर सिंह तंवर 476506 जीते हारे
कांग्रेस कुवंर दानिश अली 447836 हारे जीते


2019 में मिली थी मात
2019 में कंवर सिंह ने बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। लेकिन 63 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार चुनावी मैदान में बसपा के टिकट से दानिश अली मैदान में उतरे थे जिन्होंने कंवर सिंह को हराया था। 2019 के चुनाव में कंवर सिंह को 5 लाख 37 हजार 834 वोट मिलें थे। वहीं दानिश अली को 6 लाख 1 हजार 82 मत हासिल हुए थे। 2024 के चुनाव में उनको 1 लाख 53 हजार 246 वोट कम मिले हैं। कंवर सिंह को जीतने के बाद भी 2019 के मुकाबले 61 हजार 328 वोट कम मिले हैं।

इंडी गठबंधन का नहीं चला जादू
इस बार अमरोहा में भाजपा और इंडी गठबंधन की कड़ी टक्कर थी। दोनों पार्टियों ने यहां पर ताबड़तोड़ राजनीतिक रैलियां की थी। जनसभा में अखिलेश यादव, राहुल गांधी और दानिश अली आए थे। जनसभा के दौरान अखिलेश ने कहा था कि 'यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तब अच्छा स्वागत करते हैं, लेकिन जब विदाई करते हैं, तो ढोल नगाड़ों से विदाई करते हैं। इस बार तो अमरोहा की ढोलक बजाके भारतीय जनता पार्टी की विदाई होने जा रही है।' वहीं अमरोहा में जब पीएम मोदी अमरोहा दौरे पर थे तब उन्होंने ढोलक बजाकर कहा था कि 'अमरोहा सिर्फ ढोलक नहीं देश का डंका भी बजाता है'।

अमरोहा में जातीय समीकरण
अमरोहा में जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर 42 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं। जबकि 13 फासदी जाटव, 8 प्रतिशत राजपूत, 7 प्रतिशत जाट, 5 फीसदी सैनी, 4 फीसदी गुज्जर, 7 प्रतिशत खागी और 4 प्रतिशत अन्य हैं। देखा जाए तो इस सीट पर मुस्लिम वोटर ज्यादा है। वह चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद यहां पर हिंदूत्व की जीत हुई है।

Also Read