गूगल पे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी : मिलेगा 50 लाख रुपये तक का कर्ज, गोल्ड लोन स्कीम भी जल्द होगी लॉन्च

UPT | गूगल पे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी।

Oct 04, 2024 21:05

गूगल ने जानकारी दी कि यह लोन सुविधा जल्द ही गूगल एप पर उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त गूगल ने यह भी बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के माध्यम से अपने सिबिल स्कोर की जांच करते हैं...

National Desk : गूगल पे यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई, जो लोग अपने डेली ट्रांजेक्शन के लिए गूगल पे एप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हे अब कर्ज लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने होंगे। गूगल पे से उन्हें इंस्टेंट 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।

गूगल फॉर इंडिया
गूगल ने अपने "गूगल फॉर इंडिया" इवेंट में एक इस स्कीम की घोषणा की, जो देश के करोड़ों उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी। गूगल ने बताया कि अब गूगल पे यूजर्स केवल एक क्लिक में घर बैठे 5 से 50 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए गूगल ने आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड (ABFL) के साथ साझेदारी की है।



सिबिल स्कोर की जांच करें
गूगल ने जानकारी दी कि यह लोन सुविधा जल्द ही गूगल एप पर उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, गूगल ने यह भी बताया कि तीन करोड़ से अधिक लोग गूगल पे एप के माध्यम से अपने सिबिल स्कोर की जांच करते हैं।

50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन
इंस्टेंट पर्सनल लोन के साथ ही गूगल ने एप में गोल्ड लोन स्कीम की भी शुरुआत की है। इस योजना के तहत, उपयोगकर्ता बिना सिविल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के 50 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ सहयोग किया है।

इस खबर को भी पढ़ें- यूपी पुलिस की बढ़ेगी ताकत : 5600 नाइन एमएम पिस्टल और 2000 राइफल से लैस होंगे जवान, अयोध्या के लिए खास तैयारी

भारत में 200 मिलियन ग्राहक
भारत में गूगल पे के लगभग 200 मिलियन सक्रिय ग्राहक हैं, जो लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का उपयोग करते हैं। यह एप लगभग 7.5 लाख करोड़ रुपये के 5.6 बिलियन मासिक लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, गूगल पे की पहुंच देश के 13,500 से अधिक पिन कोड तक है, जिसका मतलब है कि देश के 70 प्रतिशत क्षेत्र में गूगल पे का उपयोग हो रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें- सीओ जियाउल हक हत्याकांड : सीबीआई कोर्ट में 10 आरोपी दोषी करार, राजा भैया को मिल चुकी है क्लीन चिट

Also Read