NOIDA
ऑथर

मुख्यमंत्री मोहन यादव : सुल्तानपुर में हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव का ससुराल

UP TIMES | सुल्तानपुर में हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव का ससुराल

Dec 16, 2023 16:16

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को महाकाल की नगरी उज्जैन में हुआ था। इन्होंने  मध्यप्रदेश के 19वें  मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। 

Short Highlights

मुख्यमंत्री मोहन यादव

UP TIMES: मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव ने शपथ ली है। मध्यप्रदेश के विधायक दल के नेता के तौर पर मोहल यादव को चुना गया था। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से तीसरी बार विधायक बने हैं।  मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। इसलिए  ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक ओबीसी को मुख्यमंत्री बना कर दूसरे हिंदी राज्यों में भी एक संदेश देना चाहती है। इनका जन्म 25 मार्च 1965 को महाकाल की नगरी उज्जैन में हुआ था। इन्होंने  मध्यप्रदेश के 19वें   मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है। 

सुल्तानपूर में है मोहन यादव का ससुराल 
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का उत्तर प्रदेश के सुल्तानपूर से गहरा रिश्ता है। सुल्तानपूर जिले में इनका ससुराल है।  सुल्तानपूर के जयसिंहपुर तहसील के गांव  "कुर्रा दड़वा" (फुलौना के निकट) में उनका ससुराल है। ब्रम्हादीन यादव की पुत्री सीमा के साथ मोहन यादव की शादी साल 1994 में हुई थी। वर्तमान में ब्रम्हादीन यादव नगर के डिहवा विवेकानंद नगर मोहल्ला में रहते हैं। 


ब्रम्हादीन यादव का संघ से जुड़ाव रहा है
मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रम्हादीन यादव  का संघ के साथ लंबा जुड़ाव रहा है। ब्रम्हादीन यादव  रीवा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थें। शिक्षक का काम करने के दौरान उनका जुड़ाव संघ के साथ भी रहा है। ऐसा माना जाता है कि संघ से जुड़ाव होने के नाते दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थें। मोहन  यादव भी संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP)  से जुड़े रहे हैं। 

एबीवीपी के कार्यक्रम में हुई थी पत्नी से मुलाकात 
मोहन यादव के छोटे साले विवेकानंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमें कोई जानकारी नहीं थी। दामादजी पहले की सरकार में मंत्री जरूर थें लेकिन उनको मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा ऐसा हमने कल्पना भी नहीं किया था। "उन्होंने आगे  बताया कि अपने पति की तरह सीमा भी एबीवीपी से जुड़ी हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एबीवीपी के एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में ही हुई थी। फिर बाद में साल 1994 में दोनों की शादी हो गई। 

अयोध्या के संत ने दिया था मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद 
मोहन यादव राम की धरती अयोध्या के प्रसिद्ध संत और रामघाट स्थित सीताराम आश्रम के संस्थापक स्वामी आत्मानंददास उर्फ नेपाली बाबा के शिष्य है। वो अयोध्या बाबा से मिलने आते रहते हैं। 2016 में उज्जैन महाकुंभ के दौरान नेपाली बाबा ने राम नाम जप का महायज्ञ किया था जिसमें मोहन यादव मुख्य यजमान थें। ऐसा कहा जाता है कि बाबा ने तब ही उनको मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था।  

 

Also Read