Mpox In India : भारत में मंकीपॉक्स के पहले केस की सरकार ने की पुष्टि, यूपी में भी अलर्ट

UPT | मंकीपॉक्स

Sep 09, 2024 19:34

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संदर्भ में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। उत्तर प्रदेश में भी इस स्थिति को लेकर उच्च अलर्ट घोषित कर दिया गया है...

Short Highlights
  • देश में मिला पहला मंकीपॉक्स का केस
  • केंद्र सरकार ने की मंकीपॉक्स पुष्टि
  • यूपी में भी अलर्ट जारी
New Delhi News :  भारत में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के पहले मामले की पुष्टि हो गई है, जिसे केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संदर्भ में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। उत्तर प्रदेश में भी इस स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। 

देश में मिला पहला केस
दरअसल, केंद्र सरकार ने पुष्टि की है कि एक युवा पुरुष, जो हाल ही में मंकीपॉक्स से प्रभावित देश से लौटा था, उसका मामला एमपॉक्स के रूप में दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले की पुष्टि यात्रा से संबंधित संक्रमण के रूप में की है। वहीं लैब परीक्षणों ने इस बात की पुष्टि की है कि मरीज में पश्चिम अफ्रीकी क्लेड 2 का एमपॉक्स वायरस मौजूद है।



प्रदेश में अलर्ट जारी
शासन के सचिव रंजन कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में सभी प्रवेश प्वाइंट्स पर बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करें। इसके साथ ही, संभावित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए भी उपाय किए जाएं ताकि संक्रमण के फैलने की संभावनाओं को नियंत्रित किया जा सके।

एमपॉक्स के क्लेड 1 से संबंधित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में रिपोर्ट किया गया एमपॉक्स मामला पिछले जुलाई 2022 से भारत में दर्ज किए गए 30 मामलों के समान है। यह नया मामला विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा रिपोर्ट किए गए वर्तमान सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से अलग है, जो एमपॉक्स के क्लेड 1 से संबंधित है। मंत्रालय के अनुसार, यह मामला एक अलग घटना है और इसके लिए चिंतित होने की कोई विशेष बात नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार, 8 सितंबर को एक युवा व्यक्ति को एमपॉक्स संक्रमण का मामला मानते हुए जांच में लिया गया। यह व्यक्ति हाल ही में एमपॉक्स से प्रभावित देश से लौटे हैं। मरीज को एक स्पेशीफाइड अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मरीज के सैंपल की जांच एमपॉक्स की पुष्टि के लिए की जा रही है और फिलहाल उसके शरीर में अन्य कोई बीमारी नहीं पाई गई है।

ये भी पढ़ें- सेमीकॉन इंडिया 2024 : वैश्विक नेता, उद्योग विशेषज्ञ और शिक्षाविद आएंगे एक साथ, होगा तकनीकी नवाचार का महासंगम

Also Read